फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने मंगलवार को रेलवे के उत्पादन इकाईयों के निगमीकरण और निजीकरण के विरोध में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से रेलकर्मियों की समस्याओंके विरोध में आवाज उठाई। चेतावनी दी गई कि यदि निगमीकरण और निजीकरण की कोशिश बंद नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के सेंटल कॉलोनी स्थित एईएन आफिस के समीप सुबह नौ बजे रेलकर्मी एकत्र हुए। यहां से रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली। बाइक जुलूस पुलिस कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, न्यू सेंट्रल कॉलोनी,लोको कॉलोनी, हॉपर कॉलोनी, डीजल कॉलोनी,मानसनगर, गया कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी, प्लांट डिपो के साथ विद्युत, डीजल शेड, डीआरएम आफिस होते हएु वैगन केयर सेंटर तक घूमी। इस दौरान न्यू पेंशन योजना, रेल कर्मियों क साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया। इस दौरान रेलवे कालोनियों के आवासों की मरम्मत, ट्रैक मैन की ड्यूटी आठ घंटे करने, अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। जुुलूस के माध्यम से यूनियन की मान्यता के चुनाव में मजदूर यूनियन को समर्थन मांगा। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष राम मूरत यादव के नेेतृत्व में निकली रैली में संतोष गोंड, स्वामीनाथ यादव, संजीव पांडेय, पवन कुमार, शिव कुमार सिंह, फजल अहमद, विनायक सिंह, डीएन वर्मा, केके सिंह, नीरज तिवारी, राकेश राणा, अनिल कुमार, उपेन्द्र सिंह, अजय कुमार, देवेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र मौर्य, सीताराम विश्वकर्मा, सिराज, एके पाठक, रणवीर, सचिन, अमित, आरपी यादव, संजय पांडेय, आरसी सिंह, जयप्रकाश,आरएन सिंह यादव, पवन कुमार, हिमांशु, ओमप्रकाश, दुर्गेश, एसके पासवान, किशोर कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें