पीडीडीयू नगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को आदिदेव शिव को जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार शिवालयों में लगी। नगर सहित पूरे जिले में शिवालयों को फूल मालाओं और विद्युत झालरों से भव्य तरीके से सजाए गए। भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक करने के साथ बेलपत्र, फूल माला, भांग, धतूरा आदि से शृंगार किया। हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। शाम के वक्त भगवान शिव की विशेष आरती की गई और भजन कीर्तन किया गया।
सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी दो दिन पहले से चल रही थी। सोमवार की सुबह भक्त जलाभिषेक के बाद वापस लौटे। इसके पूर्व सजे धजे शिवालयों में भोर में पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह का द्वार खुलते ही भक्तों ने बोल बम के नारे लगाए। गर्भगृह में पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, नई बस्ती, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर मुहल्लों के साथ रेलवे क्षेत्र के आरपीएफ कॉलोनी, गाया कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कालोनी, प्लांट डिपो सहित अन्य कालोनियों में स्थित मंदिर पर भोर से ही जलाभिषेक के लिए महिला पुरुषों की भीड़ उमड़ी। जगह- जगह मदिरों पर भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक भी किया। शाम के वक्त शिवालयों में भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया और आरती उतारी गई। इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसी तरह नियामताबाद, बबुरी, शहाबगंज, चकिया, चहनियां, धानापुर, कमालपुर में शिवालयों में विशेष पूजन अर्चन किया गया।
पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाषनगर में सिद्धिदात्रि भवन में सावन माह के दूसरे सोमवार को मां सिद्धिदात्रि का भव्य शृंगार किया गया। पूजन अर्चन के बाद मां की भव्य आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
मां सिद्धिदात्रि के शृंगार के तैयारी पहले से की जा रही थी। सोमवार की सुबह देवी उपासक प्रमिला मिश्र ने फूल माला, वस्त्र से भव्य शृंगार किया गया। विधि विधान से मां का पूजन अर्चन के बाद भव्य आरती उतारी गई। इस मौके पर सुमन यादव, पूनम सिंह, प्रतिमा मिश्र, संजय मिश्र, मंजूषा मिश्र, कलावती देवी, सुषमा मिश्र, डोली राय, मंजीत मिश्र, अखिलेश शुक्ल, रामभजन यादव, शिवजी सिंह रहे।
शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित महर्षि याज्ञवलक्य की तपोभूमि में दूसरे सोमवार को बाबा जागेश्वरनाथ धाम बम-बम भोले के जयकारो से गूंजायमान रहा। जागेश्वरनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर कांवरियों तथा शिवभक्त नर-नारियों ने जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया।
सकलडीहा। सावन के दूसरे सोमवार को स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर और शिव मंदिर में शिवभक्तों के साथ व्रती महिलाओं ने वि िध विधान से दर्शन पूजन किया। ज्योतिषाचार्य पंडित राम निवास पाठक ने बताया ेिक सावन माह में पूजन अर्चन से भक्तों का कष्ट भगवान भोलेनाथ दूर करते है।सावन के दूसरे सोमवार को लेकर सुबह से ही कावरियों के साथ शिवभक्तों ने दर्शन पूजन किया। इसके अलावा व्रती महिलाओं ने बेलपत्र दही दूध आदि के साथ विधि विधान से पूजन अर्चना किया। कावरियों की सुरक्षा को लेकर कालेश्वर महादेव मंदिर कोतवाल तेजबहादूर सिंह पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे। इस दौरान कई ट्रेन कासन पर चलती रही
चंदौली। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। सावन माह के सोमवार को यह समस्या और जटिल हो गयी। नगर के सर्विस रोड से लगायत नेशनल हाइवे पर भीषण जाम के कारण यातायात घंटों ठप रहा। हालांकि कुछ घंटों में सर्विस रोड पर जाम की स्थिति सामान्य हुई, लेकिन हाइवेत्र् पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
जिला मुख्यालय पर जाम लगना अब आम बात हो गयी। आए दिन लगने वाले भीषण जाम से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है, वहीं राहगीरों को भी जलालत झेलनी पड़ती है। सावन के पहले सोमवार को नगर के सर्विस रोड वाहनों की कतार लग गयी। अभी यह समस्या हल हो पाती इसी बीच हाइवे की एक पटरी पर भी वाहनों के पहिए थम गए, जिससे जाम ने जिला मुख्यालय पर विभत्स रूप ले लिया। जाम की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस बबुरी तिराहे के पास पहुंची और जाम छुड़ाने में जुट गयी। इस दौरान पुलिस को जाम हटवाने में आधे घंटे तक धूप में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि एकल दिशा मार्ग नियम को पुन: प्रभावी कर दिया जाए, तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजाम मिल जाएगी। उधर, हाइवे पर पूरे दिन जाम होने के कारण बड़े वाहन व दूरदराज के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।