फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद पर नामांकन आज

Fri, 01 Jan 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर एक जनवरी को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा।
विज्ञापन


चुनाव निष्पक्ष व भयमुक्त संपन्न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव में गलत तरीकों को अपनाने व भय फैलाने वाले हर हाल में दंडित किए जाएंगे।

प्रत्याशियों की मांग पर छत्रबली सिंह समेत अनिता पटेल व सरिता सिंह को पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा दी गई है। नामांकन से लेकर निर्वाचन तक प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उक्त बातें डीएम सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा ने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन



इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। एक जनवरी को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होगा। तत्पश्चात कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ एक प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ ही चौथे व्यक्ति के रूप में कानूनी सलाहकार अंदर जा सकता है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों व संदिग्ध लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 एक उम्मीदवार अधिकतम चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है। इसके लिए सामान्य जाति के उम्मीदवार को दस हजार रुपये जमानत राशि जमा करने का प्रावधान है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह राशि घटकर पांच हजार कर दी गई है। इसके अलावा उन्हें घोषणा पत्र भी भरना होगा।

नामवापसी की तिथि चार जनवरी निर्धारित है। उम्मीदवारों को नामवापसी के लिए प्रपत्र चार भरना होगा। मतदाताओं के लिए इस बार फोटोयुक्त मतदाता सूची की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इन सभी प्रक्रियाओं के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर व अंदर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। एक प्रत्याशी के होने की दशा में उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को नतीजे से अवगत कराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें