कोतवाली अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर सात रविनगर महमूदपुर में एक मकान में
ड्राइक्लीनर्स की दूकान में गुरुवार की भोर में बिजली के शार्ट सर्किट से
आग लग गयी।
इसमें दूकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के कपड़े व सामान जल गए। बिजली विभाग को सूचित करने पर लाइन कटी और तब लोगों ने आग बुझाई।
नगर
पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात से सभासद राजकुमार कन्नौजिया का रविनगर
महमूदपुर में मकान है। मकान के नीचे उन्होंने कई दूकानें भी बनवा रखी हैं।
इसमें से एक में ड्राईक्लीनर्स और प्रेस करने का काम भी होता है। सभासद के
मुुताबिक गुरुवार की भोर में दूकान के भीतर से शीशा चटकने की आवाज आने
लगी, जिसके बाद उनके उनकी नींद खुल गयी और दूकान में आग लगने का पता चला।
आनन-फानन में विद्युत विभाग को सूचित कर सप्लाई बंद करवायी। शोर शराब सुनकर
पास पड़ोस के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आये। बाहर से पानी फेंक कर
आग बुझाई।