फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जिला खेल कार्यालय चंदौली की ओर से शुक्रवार की सुबह पुरुष व महिला वर्ग की दौड़ आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इसमें सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल और मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से पंजीकरण शुरू होगा। इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर पहुंचें। पुरुष वर्ग की 5 किमी दौड़ डीएम आवास से शुरू होकर सकलडीहा मार्ग होते हुए बर्थरा नहर तक जाएगी और फिर वापस डीएम आवास पर समाप्त होगी। महिला वर्ग की 3 किमी दौड़ डीएम आवास से फगुईया नहर तक जाकर लौटेगी। पहले छह स्थान प्राप्त धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें