फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह माह बाद स्कूल में एक दूसरे से मिलकर चहके छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लंबे इंतजार के बाद पाबंदियों के बीच बुधवार को कक्षा छह से आठ तक सरकारी और निजी स्कूूल खुल गए। बेसिक स्कूलों में पहले दिन सिर्फ आठवीं के छात्रों को स्कूल में बुलाया गया। लंबे समय बाद स्कूल में एक दूसरे मिलकर छात्र चहकते नजर आए। वैसे तो कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को दूर-दूर बैठाया गया।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से पिछले वर्ष 17 मार्च से स्कूलों को बंद कर दिया गया। जूनियर हाई स्कूल तक के बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया। नए सत्र की पढ़ाई भी ऑनलाइन ही संचालित हो रही थी। कोरोना से राहत मिलने के बाद पिछले काफी दिनों से स्कूलों को खोलने की मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने दस फरवरी को पाबंदियों और सुरक्षा उपायों के बीच दस फरवरी से स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद से बच्चे स्कूलों में जाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे। स्कूलों में भीड़ न हो इसके लिए अलग अलग कक्षाओं केे अलग अलग दिन बुलाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत बुधवार को पहले दिन आठवीं कक्षा के छात्रों को बुलाया गया। अभिभावक भी बच्चों को सुबह ही जगा दिया और इसके बाद छात्र ड्रेस पहन कर तैयार हुए और बैग में किताब कापियों को सजाया। इसके बाद वे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। हालांकि अभी भी स्कूलों में पंजीकृत सभी छात्र नहीं पहुंचे थे, लेकिन जो छात्र पहुंचे एक दूसरे से मिलकर प्रफ़ुल्लित नजर आए। सभी ने पूरे कोरोना काल में घर में बिताए पलों को एक दूसरे से साझा किया। वहीं ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान पर भी चर्चा करते रहे। अध्यापकों ने सोशल डिस्टेसिंग के बीच छात्रों को बैठाकर पढ़ाना शुरू किया। जिले में 510 सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 58204 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें आठवीं में 19 हजार से अधिक छात्र हैं। पहले दिन लगभग 14 हजार छात्र पहुंचे थे। वहीं निजी स्कूलों में भी पढ़ाई शुरू हो गई और बच्चों के स्कूल जाने से परिसर गुलजार रहे।
पूर्व माध्यमिक स्कूलों के खुलने पर निजी स्कूलों में तो सुरक्षा के पूरे उपाय रहे। वहीं छात्रों से कड़ाई से कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। दूसरी तरफ परिषदीय विद्यालयों में छात्रों से सुरक्षा नियमों का पालन कराने में अध्यापकों को पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को सशर्त खोला गया है। स्कूलों में भीड़ न हो इसके लिए अलग अलग कक्षाओं के लिए अलग अलग दिन तय किए गए हैं। इसके तहत बुधवार को आठवीं के छात्र स्कूल पहुंचे थे। अब इनकी पारी शनिवार को आएगी। छठी क्लास के बच्चों की क्लास बृहस्पतिवार और सोमवार को चलेगी। जबकि शुक्रवार और मंगलवार को सातवीं के बच्चे स्कूल आएंगे।
शासन के निर्देशानुसार बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुल गए। पहले दिन सबकुछ सामान्य रहा है। स्कूलों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
भोलेन्द्र प्रताप सिंह, बीएसए, चंदौली
02. विधायक ने बच्च्चों को दिये बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। नगर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित समारोह में आठवीं की छात्राओं को निशुल्क स्कूूली बैग वितरित किए। स्कूल खुलने के पहले दिन बैग मिलने पर बच्चों में खुशी थी। इस दौरान विधायक ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान स्कूल बंद हो गए लेकिन यह खुशी की बात है कि बच्चों के हौसले नहीं टूटे। अब विद्यालय खुल गए हैं। ऐसे में छात्रों को अच्छे तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। इसके पूर्व विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा और विद्यालय के संस्थापक विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये। इस मौके पर संध्या मिश्र, संगीता, श्वेता सिंह, विभा सिंह, ज्योति श्रीवास्तव आदि अध्यापक रहे। स्वागत प्रधानाचार्य आभा सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन समृद्धि श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3700
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें