पीआरडी जवानों की बैठक बुधवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें संगठन
सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं
मिलने पर आगे की रणनीति बनाई।
इस दौरान कहा कि सभी को अब हक के लिए संघर्ष करने को तैयार रहना होगा।
इस
अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हम जवानों को सिर्फ दुर्गा पूजा, बकरीद और
दीवाली जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीआरडी
जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है।
इसके बाद हमारी ड्यूटी नहीं लगाई जाती है।
जिससे सभी के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। चेतावनी दी कि यदि एक
सप्ताह के अंदर हम सभी को नियमित ड्यूटी नहीं मिलता है तो आंदोलन के लिए
तैयार रहना होगा।
जवानों ने आरोप लगाया कि युवा कल्याण और प्रादेशिक
विकास दल विभाग द्वारा अपनी मर्जी से जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है इस
अन्याय का विरोध किाया जाएगा । इस अवसर पर राजकुमार, सुरेश, संजय यादव,
रामविलास, जोखन राम, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामगहन यादव और
संचालन रामविलास ने किया।