फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साइकिल रेस में प्रकाश और संजना प्रथम

विज्ञापन
धानापुर के शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरस्कार के साथ छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग की ओर से शुक्रवार को खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ध्रुवभूषण सिंह, पूनम निर्मल, किरन यादव, डॉ. रीना सिंह और डॉ. नौशाद अहमद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इसके बाद अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दाैरान प्राचार्य ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे। कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन एक घंटा खेलकूद में अवश्य देना चाहिए। इसके बार साइकिल रेस हुई।
इसमें पुरुष वर्ग में प्रकाश प्रथम, सर्वजीत यादव द्वितीय और उदित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में संजना प्रथम, आंचल द्वितीय और रूबी तृतीय रही। इस माैके पर डॉ. नौशाद अहमद माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें