फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तलवार लेकर घोड़े पर जन्मदिन मनाना युवक को पड़ा महंगा

विज्ञापन
जलीलपुर चौकी पर खड़ा घोड़ा। संवाद
विज्ञापन
पड़ाव। जन्मदिन मनाने के लिए घोड़े पर सवार होकर हाथों में तलवार लहराते हुए केक काटने जाना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार शाम पुलिस ने युवक को घोड़े समेत पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। मढ़िया गांव निवासी इंद्रजीत पटेल (24)का शुक्रवार को जन्मदिन था। शाम करीब चार बजे वह घोड़े पर सवार होकर गांव स्थित अपने आवास पर केक काटने जा रहा था। इस दौरान उसनेतलवार ले रखी थी और उसके पीछे करीब एक दर्जन ऑटो का काफिला चल रहा था।
विज्ञापन

गांव में इस दृश्य को देखकर लोग इकट्ठा होने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना जलीलपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को घोड़े समेत पकड़कर चौकी ले आई। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह हथियार लहराना कानून के खिलाफ है और इससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें