फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान भी धरने पर बैठीं

Thu, 09 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड परिसर में स्थानीय तथा जिला स्तरीय विकास अधिकारियों की कमीशन खोरी,भ्रष्टाचार के विरोध में एवं सीडीओ तथा पीडी का स्थानांतरण करने सहित आठ सूत्री मांगो को लेकर प्रधान संघ के अध्यक्ष बब्बन यादव के नेतृत्व में प्रधानो द्वारा दिये जा रहे अनिश्चित कालीन धरने के पांचवे दिन महिला प्रधानों ने धरने में भाग लेकर आंदोलन को धारदार बनाया। 
विज्ञापन

  धरने के दौरान आयोजित सभा में महिला प्रधानों ने कमीशन खोरी के चक्कर में विकास खंड में विकास कार्य ठप करने का आरोप अधिकारियों पर लगाया।
सभा के दौरान प्रधानों ने कहा कि पूरे जिले में चौदहवें वित्त आयोग के धन से विकास कार्य आरंभ है, लेकिन चकिया विकास खंड में कमीशन खोरी के चक्कर में चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि निकालने पर रोक लगी हुयी है। यह जिला स्तरीय अधिकारियों के भेदभाव तथा भ्रष्टाचार का नमूना है। प्रधानों ने कहा कि प्रधानों के आंदोलन के प्रति स्थानीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों का रवैया नकारात्मक है, जो लोकतंत्र की हत्या का षड़यंत्र है। प्रधानों ने कहा कि यदि उनकी मांगो पर शीघ्र विचार नही किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। धरने के दौरान महिला प्रधान रीता, इन्दू, मालावती, माधुरी, कृष्णकुमारी, रावती, महराजी सहित लल्लन मौर्य, रमाकान्त यादव, विजय पटेल, मंगला बिन्द, राजेश शर्मा, उपेन्द्र बहादुर, रणजीत यादव, काशीनाथ सिंह, त्रिदेव सिंह, ई0 अवधेश यादव, अरविन्द पाठक, अमित सिंह, जितेन्द्र सिंह, जर्नादन सिंह मुन्ना, रामचन्दर बिंद आदि    मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें