फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में प्रदीप व रिमझिम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। विकासखंड क्षेत्र के शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान मे सोमवार को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हुई।
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्रदीप और बालिका वर्ग में रिमझिम ने बाजी मारी।
बालक एवं बालिका वर्ग मे कबड्डी, बालीबाल, एथेलेटिक्स के अलावा 100, 200 , 400 व 800 मीटर के दौड़ प्रतियोगिता किया गया। बालक वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में प्रदीप पाल शहीदगांव ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि शहीदगांव से विशेष तिवारी को दूसरा स्थान मिला। इसी प्रकार 200 मीटर की दौड़ में विनय कुमार ओदरा ने प्रथम, सन्तलाल शिवदासीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में बालेश्वर तोरवा का प्रथम, विनोद यादव कमालपुर द्वितीय, 800 मीटर की दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तोरवा के बालेश्वर प्रथम, बबलू बिंद महराई द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में रिमझिम कनौजिया आवाजापुर प्रथम, सुजाता मिर्जापुर को द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में नितिका सिंह आवाजापुर प्रथम, कुमकुम गिरी बर्दिसांडा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में नितिका सिंह आवाजापुर प्रथम तथा रिमझिम कनौजिया आवाजापुर द्वितीय, 800 मीटर में रामपुर दीआं की काजल यादव प्रथम तथा मिर्जापुर की सुजाता कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी के फाइनल में बालक वर्ग में बसगांवा ने कमालपुर को 15-4 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग के कबड्डी फाइनल मुकाबले में परिषदीय विद्यालय वर्दीसाड़ा ने प्रथम तथा इंटर कालेज शहीदगांव द्वितीय स्थान पर रही। दूसरी तरफ वॉलीबाल बालक वर्ग का फाइनल मैच बसगांवा और जनौली के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बसगांवा ने जनौली को 21/19 से मात देते हुए रोमांचक मुकाबले के बीच प्रथम स्थान हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का संचालन शहीदगांव के व्यायाम शिक्षक राकेश सिंह एवं जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विजेता एवं उपजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पाठक खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव, दयाल शरण श्रीवास्तव, मोती हरिजन, रामप्रकाश पांडेय, संतोष कुमार यादव, अमरेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, राम प्रकाश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें