पीडीडीयू नगर। पं.दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में डीआरएम पंकज सक्सेना के नेतृत्व में सीनियर डीएमई श्रवण कुमार की देख रेख में कैरेज एंड वैगन विभाग ने पीपीई किट तैयार किया है। मंगलवार को पांच सौ किट मंडलीय रेलवे अस्पताल को सौंपा गया।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष डीपी यादव ने मंडल रेल अस्पताल पहुंचकर पीपी किट को अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी सिंह को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडल रेल प्रवंधक ने अश्वासन दिया है कि किसी विभाग में कोरोना से लड़ने के लिये कोई समान की कमी नही होनेदी जाएगी। इस अवसर पर शाखा नंबर तीन के शाखा मंत्री एसपी सिन्हा, अस्पताल के कोविड 19 इंचार्ज चीफ मैट्रन अलियमा जोसेफ रहे।