सकलडीहा। लॉक डाउन में फंसे लोग धीरे धीरे घर पहुंच रहे है। इनको होम क्वारंटीन रखने के लिये जिला प्रशासन की ओर से राजस्व और पंचायत सहित अन्य सदस्यों की संयुक्त निगरानी टीम का गठन किया है। जो बाहर से आने वालों पर नजर रखेंगे। कहा कि होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों द्वारा उलंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रधान, लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्री, रोजगार सेवक, सचिव, नव युवक मंगलदल और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। जो हर पल बाहर से आ रहे युवक और मजदूरों को सोशल डिस्टेंस के साथ खाना पान, हाथ को साफ रहने के साथ होम क्वारंटीन रहने के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा उन्हें जरूरत के सामान को भी उपलब्ध भी कराएं जाएंगे। इस बाबत बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर ने बताया कि शासन के निर्देश पर संयुक्त निगरानी टीम का गठन किया गया है। बाहर से आने वाले मजदूरों को होम क्वारंटीन के दौरान हर तरह का सहयोग किया जाएगा।