फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
कंदवा के अरंगी में टूट कर गिरा एचटी तार। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के अरंगी गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे ककरैत फीडर से जुड़े करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। सुबह पांच बजे एक कुत्ता तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर मर गया। ग्रामीणों ने उपकेंद्र को सूचना देकर तार में प्रवाहित आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

ककरैत फीडर का एचटी तार बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे अरंगी गांव के पास टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे करीब 15 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोग उमस से परेशान रहे। शुक्रवार को निगम के कर्मचारियों ने तार की मरम्मत करने के बाद सुबह छह बजे आपूर्ति बहाल की। इस संबंध में जेई जवाहर सिंह ने बताया कि रात में एचटी लाइन का तार टूट गया था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर तार की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें