फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 30 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
कंदवा के कंजेहरा में केबल बदलते विद्युतकर्मी। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। कंजेहरा गांव में करीब 30 घंटे बाद बुधवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर की जली हुई केबल को हटाकर नई केबल लगाई, तब गांव के 130 घरों के बिजली पहुंची।
विज्ञापन


कंजेहरा गांव में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे ट्रांसफाॅर्मर की केबल में आग लगने से 130 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गर्मी और उमस के बीच 30 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंखे और कूलर बंद रहने के साथ पेयजल की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को भी ट्रांसफॉर्मर की केबल में आग लग गई थी। तब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप थी। बाद किसी तरह जुगाड़ के सहारे आपूर्ति बहाल हुई थी। वहीं, अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ जय सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की केबल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें