इस दौरान एसडीएम ने बिजली विभाग के ठेकेदार और विद्युत कर्मियों के मनमानी के खिलाफ डीएम को कार्रवाई के लिये पत्र लिखने को कहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौथे चरण का चुनाव 29 अक्तूबर को था, जिसके लिये प्रदेश सरकार ने अनवरत बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया था।
मगर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण चुनाव के दिन ही आपूर्ति ठप हो गयी और कई गांवों में अंधेरा पसरा रहा। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी सूचना लगते ही एसडीएम सकलडीहा ने बिजली विभाग से वार्ता करके आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इस बावत पूछे जाने पर एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेकडाउन होने के कारण आपूर्ति ठप थी। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू करा दी जायेगी।