फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो हफ्ते से बिजली आपूर्ति ठप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के बैरगाढ़ गांव में दो हफ्ते से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इससे परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग की। कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। बिजली आपूर्ति ठप होने मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की समस्या हो रही रही है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता योगेंद्र पाल ने बताया कि बैरगाढ़ गांव में ट्रांसफाॅर्मर से केवल छह कनेक्शन वैध हैं, जबकि अन्य लोग अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। ज्यादा लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब हो जाता है। उन्होंने जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में अनिल, पप्पू, सुग्रीव, अमर, काशी, भरत, नंदलाल, प्रेम, पारस, विनोद, राजनारायण सिंह, राजेश्वर यादव, जितेंद्र कुमार और विक्रम आदि शामिल रहे।
इनसेट-
चहनिया में भी लोगों ने किया प्रदर्शन
चहनिया। कस्बे में धानापुर मार्ग पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में बार-बार खराबी आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर सौ घरों में बिजली आपूर्ति होती है। कभी जलने तो कभी फ्यूज उड़ने की समस्या आ रही है। जेई सुभाष यादव ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान भज्जू सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, राहुल अग्रहरी, अजीत सिंह, बिरजू अग्रहरी, बच्चा मिश्रा, अजमत अली, विक्की चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें