फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 36 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, गर्मी में परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। स्थानीय बाजार में सोमवार की सुबह मुख्य केबल जलकर टूट जाने से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी के मौसम ग्रामीण, बच्चे और बुजुर्ग 36 घंटों तक बिजली के लिए तरसते रहे। मंगलवार की रात 8 बजे नई केबल लगने के बाद आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे ओवरलोड के कारण टांडाकला बाजार में केबल जलकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीण कुंदन प्रजापति ने इसकी सूचना विभाग को दी और फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए चहनिया पावर हाउस के जेई सुभाष यादव ने टीम भेजी। लाइनमैन अजय मौर्य, रमेश तिवारी, नरेंद्र मिश्रा और दिनेश निषाद की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। जेई ने बताया कि स्थानीय स्तर पर केबल उपलब्ध न होने के कारण सकलडीहा से 30 मीटर नया केबल मंगवाया गया। बार-बार तार जलने की समस्या को देखते हुए इस बार 30 मीटर का 95 एमएम का भारी क्षमता वाला केबल लगाया गया है। दो दिन तक बिजली न रहने के कारण गर्मी से लोग बेहाल थे। मंगलवार रात आठ बजे बिजली आई तब लोगों को राहत मिली।
इस संबंध में चहनिया पावर हाउस के जेई सुभाष यादव ने बताया कि केबल स्टॉक में न होने के कारण इसे सकलडीहा से मंगवाकर लगाया गया है। फिलहाल 30 मीटर तार बदल दिया गया है। जैसे ही अतिरिक्त केबल प्राप्त होगा, जर्जर हो चुके पूरे हिस्से को बदल दिया जाएगा, ताकि भविष्य में ओवरलोडिंग की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें