फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती रोकने की मांग

Thu, 08 Jan 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों का एक दल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी जिलाधिकारी देवकृष्ण तिवारी से मिला।
विज्ञापन


 इस दौरान व्यापारियों ने  बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराते हुए उसमें सुधार की मांग की। प्रभारी जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के एक्सईएन एके सिंह को तत्काल कलेक्ट्रेट बुलाकर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया।


इस अवसर पर साधना सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ गई है। ऐसे में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से छात्रों को अध्ययन में परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय होने के बाद भी यहां के लोगों को मुश्किल से पांच-छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन



एक्सईएन से वार्ता करने के बाद एडीएम ने शासन को पत्र लिखकर आपूर्ति बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्यासागर गुप्ता, दिलीप सोनकर, संतोष जायसवाल, रामदेव साहू आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें