सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के क्रम में नामांकन के अंतिम दिन
बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए राणा प्रताप सिंह ने नामांकन किया। वहीं
महामंत्री पद के लिए दो लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की। जबकि उपाध्यक्ष पद
पर भी दो पर्चे भरे गए। इस तरह अध्यक्ष पद पर कुल तीन उम्मीदवार मैदान में
हैं।
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव
अधिकारी चंद्रमौलि उपाध्याय की निगरानी में नामांकन कार्य हुआ। इस दौरान
सदर कचहरी परिसर में वकीलों में भारी गहमागहमी रही। अध्यक्ष पद के लिए राणा
प्रताप सिंह अपने समर्थकों संग नामांकन करने पहुंचे।
वहीं उपाध्यक्ष पद के
लिए शफीक खां और शशिभूषण तिवारी ने पर्चा भरा। कोषाध्यक्ष के लिए नीरज
कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए अरुण मिश्र, अजीत कुमार सिंह व
राजेंद्र पांडेय ने अपना नामांकन किया।
इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य (12) के
लिए शशिशंकर सिंह, मुरलीधर सिंह, मनोज कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,
हरिभूषण तिवारी, इंद्रजीत यादव, पवन कुमार दुबे, अजीत प्रताप सिंह,
निर्मलेश त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, राजेश ने नामांकन
किया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए
दो तथा महामंत्री पद के लिए तीन लोगों ने परचा भरा है। आठ जनवरी को नामांकन
पत्रों की जांच की जाएगी। नौ को नामवापसी की तिथि है। इस दौरान श्यामसुंदर
दुबे, दशरथ प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह व मदन सिंह ने सहयोग
किया।