जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व
में व्यापारियों का एक दल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी जिलाधिकारी
देवकृष्ण तिवारी से मिला।
इस दौरान व्यापारियों ने बिजली कटौती
की समस्या से अवगत कराते हुए उसमें सुधार की मांग की। प्रभारी जिलाधिकारी
ने विद्युत विभाग के एक्सईएन एके सिंह को तत्काल कलेक्ट्रेट बुलाकर
व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया।
इस अवसर पर साधना सिंह
ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ गई है। ऐसे में पर्याप्त बिजली नहीं
मिलने से छात्रों को अध्ययन में परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय होने के
बाद भी यहां के लोगों को मुश्किल से पांच-छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
एक्सईएन
से वार्ता करने के बाद एडीएम ने शासन को पत्र लिखकर आपूर्ति बढ़ाए जाने का
आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्यासागर गुप्ता, दिलीप सोनकर, संतोष जायसवाल,
रामदेव साहू आदि उपस्थित रहे।