फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसानों की मांग पर बिजली कटौती, व्यवसायियों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। गेहूं की कटाई के चलते आग की घटनाओं से बचाव के लिए किसानों की मांग पर अमड़ा विद्युत केंद्र से विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ठप रहेगी। दिन में हो रही विद्युत कटौती को लेकर बिजली पर आधारित कारोबार करने वाले व्यवसायियों में नाराजगी है तो किसान खुश हैं।
विज्ञापन


अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं के लिए नए विद्युत शेड्यूल ने समस्या उत्पन्न कर दी है। दिन में विद्युत कटौती के चलते व्यवसायियों का काम चौपट हो रहा है। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित ककरैत, जेवरियाबाद,ररुआ, धीना, असना, विश्व बैंक और डेढ़गांवा फीडर से 110 गांवों, 70 राजकीय नलकूप, दर्जनों निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति होती है। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से ही दर्जनों मोबाइल टॉवरों के साथ बिजली पर आधारित कारोबारियों को भी विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत विभाग ने मंगलवार से सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप कर दी। कम्हरिया गांव निवासी वेल्डिंग कारोबारी रविकांत पांडेय और प्रदीप सिंह का कहना है कि महंगाई की मार से पहले से ही कारोबार ठप चल रहा था। अब रही सही कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी है। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि किसानों की मांग पर दिन में विद्युत आपूर्ति ठप की जा रही है। किसानों ने सोमवार को बरहनी और पिपरदहा गांव में हुई अगलगी के चलते विद्युत आपूर्ति बंद करने का प्रार्थना पत्र दिया था। उसी प्रार्थना पत्र पर अमल कर आपूर्ति बंद की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें