गणेश पूजनोत्सव में शनिवार को जिले के अलग अलग इलाकों में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया और तमाम बाधाओं के बीच गोपालों ने दही से भरी मटकी को तोड़ा। इस दौरान गोपाला की गूंज से इलाका गूंजायमान रहा।
चकिया के बाबा भूतनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में 5 दिवसीय गणेशोत्सव के समापन के अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क तिराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता (दही हाण्डी) का आयोजन शनिवार की शाम किया गया। प्रतियोगिता देखने के लिए गांधी पार्क तिराहे पर हजारो नर-नारियो का सैलाब उमड़ पड़ा। समाचार लिखे जाने तक मटकी फोड़ने का प्रयास जारी था।मटकी फोड़ प्रतियोगिता में महाराजा का किला टीम, बंदे मातरम टीम, आर्यन हेल्थ क्लब टीम चकिया, सैदूपुर की चापा टीम, जेम्स बाण्ड 007 टीम और फोर्स टीम पालपुर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मटकी फोड़ने वाले को 13000 रुपये का पुरस्कार समिति द्वारा घोषित किया गया था। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, शहाबगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह सिंह बीर बहादुर सिंह, मुश्ताक अहमद खान, गौरव श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, अविनाश सोनकर, रवि मिश्रा, शशिकांत जायसवाल, डब्बल मद्धेशिया समिति के जितेन्द्र कुशवाहा, रवि मिश्रा, विकास मद्धेशिया, अविनाश सोनकर, शशिकांत जायसवाल, डब्बल मद्धेशिया, लालू मद्धेशिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुमार बागी ने किया। टांडाकला में गणेश पूजनोत्सव में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के एक दर्जन टीम ने प्रतिभाग की। पूरा गणेश की टीम ने हांडी फोड़ने में सफलता प्राप्त की। इस दौरान टांडा कला की टीम के बादल (14) 25 फीट की ऊंचाई से गिर कर घायल हो गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि सैद्द्रजा के विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने 7 हजार नकद और कप देकर सम्मानित किया तथा घायल बालक को 2 हजार रुपये देकर हौसला आफजाई किया। उन्होंने टांडा कला गांव में राजकीय महाविद्यॉलय की स्थापना कराने की घोषणा की। | इस मौके पर पंकज निषाद, विकास सिंह, कृष्णा यादव, अमित पांडेय, अनीश पांडेय, संतोष यादव, रामकिशुन सिंह, पारस मौर्या आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सेना के रिटायर्ड रामाधार सिंह ने और संचालन दुष्यंत यादव आंसू ने और धन्यवाद प्रमोद यादव ने किया।
कृष्ण मुरारी मिश्र/अजातशत्रु चौबे
बाइट-2100