जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदाकर्मियों ने शनिवार को नियमितीकरण सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। साथ ही कार्य बहिष्कार के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर आंशिक असर पड़ा। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संविदाकर्मी नौकरी की सुरक्षा, नियमित नियुक्तियों में वरीयता के आधार पर समायोजन, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन व एससीटीएस आपरेटरों का जिला जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन, आशाओं को निश्चित मानदेय व कर्मचारी का दर्जा, रिजवी कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, निष्काशित एमपीडब्लू व एक्सरे टेक्नीशियन की बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैैं। नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन के दौरान आंदोलन को व्यापक करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संविदा कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विमलेश श्रीवास्तव, डॉ. विकास यादव, डॉ. अनिल, डॉ. आशुतोष, संजय यादव, अशोक, पूनम, प्रतिमा, अनीता राव, डॉ प्रिया यादव, मनोरमा, सिंहारा, अनिता आदि मौजूद रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन करने वालों में गौरव सिंह, शकुंतला, लैस यादव, डॉ. विजय, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. शिशिर, डॉ. अलिमा, डॉ. अदिती, डॉ. कविता यादव, जयप्रकाश सिंह, रोशन, विवेक आदि रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन के दौरान डॉ. पंकज सिंह, डॉ. एसपी त्यागी, डॉ. संजय सिंह, रोशन अली, सुदामा, श्रीनिवास, विक्रांत सिंह, विद्याभूषण सिंह, आदि रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक स्वासथ्य केंद्र पर संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दिनेश कुमार, प्रेमलता देवी, कांति त्रिपाठी, सुनीता सिंह, प्रियंका, अनिता सिंह, रेखा पांडेय, मंजू देवी आदि रहे। इसी तरह अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी प्रदर्शन किया गया।