फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में भाजपा सांसद के लापता होने के पोस्टर लगे, ढूंढकर लाने वाले को 5,100 रुपये इनाम की घोषणा

Tue, 02 Jun 2020 07:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में लापता सांसद के पोस्टर लगाए गए हैं। उन्हें ढूंढकर लाने वाले को 5,100 रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है।  सांसद चंदौली के लापता होने के पोस्टर पर लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित कुमार यादव की भी तस्वीर है।

विज्ञापन


अपने को सपा नेता बताने वाले पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को दो महीने से अधिक हो गए मगर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए। इस संबंध में सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी हरवंश पटेल ने कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए घटिया हरकत की गई है। कहा कि सांसद लगातार चंदौली के साथ रहे हैं। उन्होंने जिले के लिए पीपीई किट भेजवाई हैं। कोई भूखे न रहे, इसके लिए लगातार रसद सामग्री भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें