फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिपी प्रतियोगिता में पूनम प्रथम

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका सभागार कक्ष में रेसिपी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती आंगनवाड़ी कार्यकत्री - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
रेसिपी प्रतियोगिता में पूनम और बरखा अव्वल
विज्ञापन

पोषण अभियान अम्ब्रेला के तहत आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। पोषण अभियान अम्ब्रेला के तहत बाल विकास विभाग की सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को पीडीडीयू नगर पालिका के सभागार कक्ष में किया गया। इस दौरान आम महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच रेेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो बच्चों के अन्नप्राशन और महिलाओं की गोदभराई संस्कार से हुई।
विज्ञापन

इसमें काव्य पुत्र आशीष निगम और ऋषभ पुत्र अनिल का अन्नप्राशन हुआ। गर्भवती महिला बबिता पत्नी बचाऊ व नुसरा पत्नी जहीर की गोदभराई की गई। आम महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच हुई रेसिपी प्रतियोगिता में महिलाओं में अलीनगर की पूनम प्रथम, मैनाताली की तारा देवी द्वितीय व कसाब महाल की रेहना तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में इस्टर्न बाजार की बरखा प्रथम, कसाब महाल की नूरजहॉ बेगम द्वितीय एवं शगुफता तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बतौर अतिथि उपस्थित शीतला प्रसाद राजस्व निरीक्षक ने उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन नगर की बाल विकास परियोजना अधिकारी मधुरिमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें