फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे से हटाया अवैध कब्जा

Mon, 30 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
पोखरे से अतिक्रमण हटवाते कर्मचारी
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के निर्देश पर  नगर पंचायत प्रशासन का रविवार को अतिक्रमणकारियों पर चाबुक चला। इस क्रम में मुख्यालय  स्थित सड़सा बाबा पोखरे पर अवैध कब्जा कर हुए निर्माण को नगर पंचायत ने पुलिस की निगरानी में ध्वस्त कर दिया। नगर पंचायत कर्मी दोपहर के वक्त जेसीबी लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में जुट गए। करीब आधे घंटे तक चले अभियान में जेसीबी मशीन द्वारा अवैध    निर्माण को पूरा तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गत दिनों नगर के प्राचीन सड़सा बाबा पोखरे के पूर्वी छोर पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। अतिक्रमणकारियों ने पोखरे के कुछ हिस्से को पाटकर पक्का निर्माण कराया जाने लगा। नगरवासियों की शिकायत पर डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद को अतिक्रमण हटाने और पोखरे से सटकर गुजरे रास्ते के निर्माण को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया। 
करीब एक सप्ताह तक निर्माण ठप होने के बाद रविवार को पहुंचे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अवैध कब्जा हटाने की कवायद शुरू की। नगर पंचायत ने जेसीबी मशीन से पोखरे में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान वहां नागरिकों की भारी भीड़ जुट गई।  इस दौरान पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें