फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी बैरक में हुई पुलिसकर्मियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। स्थानीय थाने पर पीएसी बैरक में बने क्वारटीन सेंटर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के स्वास्थ्यकर्मियों ने 18 और धीना थाने के 80 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमण का रैपिड टेस्ट किया। जांच में जहां कंदवा में एक तो वहीं धीना में 5पुलिसकर्मी संदिग्ध मिले। जिन्हें अलग कमरे में क्वारंटीन कर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी क्वारन्टीन पुलिसकर्मियों को साफ सफाई से रहने और सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कंदवा में दूसरे दिन भी एक साथी पुलिसकर्मी और धीना में 5 पुलिस कर्मियों के संदिग्ध पाए जाने पर अन्य पुलिसकर्मी काफी दहशत में हैं। जनपद के पुलिसकर्मियों को घर से छुट्टी काटकर वापस आने पर कंदवा थाने पर स्थित पीएसी बैरक में बने अस्थाई क्वारटीन सेंटर में पांच दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉ रितेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी से पहुंची टीम ने कंदवा थाने के 18, धीना थाना और उससे संबंधित कमालपुर और अवहीं चौकी के 80 पुलिस कर्मियों की रैपिड जांच की गई। इसमें कंदवा में एक और धीना के 5 पुलिस कर्मियों के संदिग्ध मिलने पर अलग कमरे में क्वारंटीन किया गया। जांच टीम में संजय कुमार, विनय कुमार, विक्रांत, सन्तोष, अभिमन्यु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें