फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Tue, 20 Dec 2016 01:31 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
उद्घाटन पर चकिया विधायक पूनम सोनकर व अन्य
विज्ञापन
पुलिस लाइन कार्यालय परिसर में सोमवार को ‘यूपी 100’ डायल योजना का उद्घाटन हुआ। इस दौरान डीएम व एसपी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ‘यूपी 100‘ के तहत जनपद को प्राप्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शुभारंभ के अवसर पर पुलिस लाइन से कुल 14 गाड़ियां रवाना हुईं, जो विभिन्न थानों पर मौजूद रहेंगी। जनपद को कुल 30 वाहन आवंटित हुए हैं, जिसमें 16 वाहन अभी प्राप्त होने हैं। इसकी जिम्मेदारी एएसपी रामजी सिंह यादव को सौंपी गई है।  डीएम ने कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकरण की निगरानी  लखनऊ से तब तक होगी, जब तक शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट न हो जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को  बेहतर बनाने के लिए सपा सरकार ने कदम  उठाए हैं। चकिया विधायक पूनम सोनकर ने  कहा कि सरकार ने मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त सिंचाई के साथ ही गरीबों के लिए मुफ्त चिकित्सा का प्रबंध किया। एसपी  दीपिका तिवारी ने कहा कि शहरी इलाकों में 15 मिनट तथा ग्रामीण  इलाकों में 20 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, संतोष यादव, सत्यनारायण राजभर, नफीस अहमद, अर्जुन अग्रहरि, रमेश यादव, मुकेश यादव,  साजिद सिद्दीकी, एके ओझा, विजय कुमार यादव, राम नरायण पासी आदि उपस्थित रहे।संचालन डा. अनिल यादव ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें