सकलडीहा के नई बाजार में खड़ी सीज ट्रकें।
- फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। क्षेत्र से गुजर रहे ओवरलोड बालू लदी ट्रकों के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली पुलिस की ओर से सोमवार की रात अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 14 ट्रकों को नई बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र से पकड़कर उन्हें सीज कर दिया। पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।
एआरटीओ विभाग की अनदेेेखी के कारण क्षेत्र में गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़ने के लिए सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। सोमवार की सीओ सकलडीहा के नेतृत्व में सकलडीहा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने टीम के साथ नई बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की शुरू की। इस दौरान पुलिस ने बालू लदी 14 ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस के ट्रकों के पकड़े जाने की सूचना पर बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार बालू माफियाओं ने ट्रकों को छुड़ाने के लिए सफेदपोशों को से फोन कराकर कार्रवाई रोकने की बात कही गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। इस संबंध में सीओ सकलडीहा जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कोतवाल सतेन्द्र यादव, एसआई मकसुदन राय, अच्छेलाल, रामनयन यादव, विष्णु गौतम, चन्द्रदेव राम, रामनयन मौजूद रहे।