फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्टेशन परिसर और ट्रेनों को पुलिस ने खंगाला

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जांच करते आरपीएफ के जवान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पीडीडीयू जंक्शन में विशेष जांच अभियान चलाया गया। आरपीएफ, जीआरपी और मुगलसराय पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की। इस दौरान यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने सभी आठ प्लेटफॉर्मों, फुट ओवर ब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, वाहन स्टैंड आदि में संदिग्ध वस्तुओं और लोगों की जांच की गई। प्लेटफॉर्म पर अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की भी जांच की गई।
टीम ने बाइक स्टैंड, कार स्टैंड, ऑटो स्टैंड, पार्सल ऑफिस के साथ ही यात्री हाल आदि की जांच की। आरपीएफ के जवानों ने हैंड मेटल डिटेक्टर (एचएमडी) यात्रियों के सामान की जांच की। रविवार की रात भी जांच अभियान चलाया गया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर लगातार जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें