फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मासूम को अपरहणकर्ताओं के चंगुल छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। रामगढ़ से अपहृत हुई चार वर्षीय गोल्डी को कैमूर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर झारखंड से बरामद किया। बच्ची के मिलने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी मोहन सिंह की पौत्री गोल्डी कुमारी का बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल से अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की सूचना मिलते ही कैमूर पुलिस सक्रिय हो गई । गोल्डी की सकुशल बरामदगी के लिए कैमूर एसपी राकेश कुमार द्वारा एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गयी। शुरुआती जांच में सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति उसे स्कूल से बाहर ले जाते दिखा । सर्विलांस का सहारा लेते हुए कैमूर पुलिस ने अपहरणकर्ता तक पहुंच गई। इसके बाद कैमूर पुलिस ने झारखंड पुलिस की मदद से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया । बच्ची को कैमूर पुलिस द्वारा झारखंड से रामगढ़ लाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें