फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महराला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अहमदाबाद से आसनसोल जा रही डाउन अहमदाबाद आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार की सुबह महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ मेरी सहेली टीम ने बच्चे और महिला को लोको अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले के हरिनंद गांव निवासी गुड़िया देवी (20) पत्नी पिंटू कुमार सूरत से पटना की यात्रा कर रही थी। इसी बीच उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना 139 नंबर हेल्पलाइन पर दी। कंट्रोल की सूचना पर रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल से डॉ. लवली चिकित्सकों की टीम के साथ स्टेशन पर पहुंच गई। वहीं आरपीएफ मेरी सहेली टीम भी तैयार हो गई। ट्रेन लगभग 11 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के एस-8 कोच में पहुंचने पर पता चला कि रास्ते में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। महिला की जांच करने पर चिकित्सक ने बताया कि महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है। इस पर मेरी सहेली की एसआई सरिता गुर्जर, आरक्षी संगीता देवी ने एंबुलेंस से महिला और बच्ची को राजकीय महिलाअस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. ऋचा पटेल ने जांच पड़ताल की। महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें