फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 80 लाख की हेरोईन, तस्करी के आरोप में चार को भेजा जेल

Mon, 03 Aug 2020 05:15 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

  • तस्करों में वाराणसी के सिगरा थाने का एक हिस्ट्रीशीटर शामिल
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन स्थानों पर छापेमारी कर चार घंटे के भीतर 677 ग्राम हेरोईन बरामद की। इस दौरान पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में सिगरा थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। जिले में हो रही मादक तस्करी के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुगलसराय कोवताली पुलिस को सोमवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे सूचना मिली की बस स्टैंड के पास एक युवक हेरोइन के साथ खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस छापामारी कर सोनू दास निवासी काली महाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरी सूचना पुलिस को सुबह लगभग साढ़े चार मिली। पुलिस ने सूचना के आधार पर गल्ला मंडी तिराहे पर छापेमारी कर विजय यादव उर्फ बंडल निवासी कोनिया कज्जाकपुरा वाराणसी को पकड़ लिया। पुलिस को इसके पास से 525 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सिगरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। तीसरी सूचना पुलिस को सुबह लगभग साढ़े सात बजे मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भूपौली रोड स्थित गार्ड रनिंग रूम के पास से रामनगर थाना क्षेत्र निवासी रवि सिंह और रियाज खान को पकड़ लिया। पुलिस ने इन दोनों के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। 


पूरी कार्रवाई के दौरान मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई विपिन सिंह, श्रीकांत पांडेय, सत्येंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद भारद्वाज व अन्य शामिल रहे। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया की तीनों स्थान पर छापेमारी में पुलिस ने कुल 677 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें