जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 901 पहुंच गई है। इसमें 278 एक्टिव केस हैं। जबकि 615 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा इजाल के दौरान 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार की रात आई संक्रमितों की रिपोर्ट में 2 बालिका, 1 बालक, 10 महिला तथा 37 पुरूष हैं।
इनमें से 1 हरियाणा से, 2 मुम्बई से, 2 पुणे से, 2 पंजाब से, 2 पश्चिम बंगाल से, 1 दुबई से आए हैं। अन्य सभी संक्रमित स्थानीय हैं। संक्रमितों में 1 स्वास्थ्य कर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 1 रेलवे कर्मी, 1 एकाउटेंट, 1 तकनीकी सहायक, 1 अधिवक्ता, 1 बिजनेस मैन, 2 कृषी से संबंधित हैं।
जनपद चन्दौली में ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के 2, सैयदराजा 15, चहनिया के 1, चकिया से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 1 व ग्रामीण से 11, सकलडीहा से 1, शहाबगंज से 4, धनापुर से 2, नियामताबाद के 4, डीडीडीयू नगर के 5 रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इनमें से 2 व्यक्ति वाराणसी जनपद को संदर्भित है।