फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 255 बोतल शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। यूपी-बिहार बार्डर स्थित डीडीखिली चेक पोस्ट के समीप बुधवार की दोपहर आबकारी विभाग ने दो बाइक सवार तस्करों के पास से 255 बोतल शराब बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक निरंजन कुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक बोरे में शराब भरकर मोहनिया की तरफ जाने की सूचना मिली। जिसपर जगह-जगह जांच शुरू की गई। इस दौरान बाइक सवार जैसे डीडीखिली चेक पोस्ट के पास पहुंचे की तभी एक टीम ने एक बाइक से दो युवकों को पकड़ लिया जिसके पास से 130 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सवार बाइक व बोरा छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस को उसमें से 125 बोतल शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें