फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेल के अवैध गोदाम पर पुलिस का छापा, 275 लीटर डीजल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी में शनिवार की दोपहर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 275 लीटर अवैध डीजल बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने तेल के अवैध भंडारण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन

सीओ पीडीडीयू नगर राजीव सिसौदिया ने दावा किया कि आरोपी चंद्रमा टैंकर से अवैध रूप से डीजल निकालकर उसके भंडारण और बिक्री का काम करता था। सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार की दोपहर बिछड़ी निवासी चंद्रमा के मकान पर दबिश दी। जहां से 275 लीटर डीजल बरामद हुई। मौके से तेल निकालने के उपकरण, भंडारण के बर्तन आदि बरामद हुए। आरोपी चंद्रमा के खिलाफ अवैध डीजल भंडारण और बिक्री का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से टैंकरों से डीजल चोरी कर इसकी बिक्री कर आ रहा था। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें