फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला अस्पताल में डेढ़ साल बाद शुरू हुई थायरॉयड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में डेढ़ साल बाद थायरॉयड की जांच फिर शुरू हो गई है। डेढ़ साल पहले ऑपरेटर की कमी के कारण थायरॉयड की जांच बंद हो गई थी। इसके बाद नई मशीन आई और ऑपरेटर की भी तैनाती हुई, लेकिन उसके बाद केमिकल न होने से मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसकी वजह से रोजाना जिला अस्पताल में आने वाले करीब 100 मरीजों को थायरॉयड की जांच बाहर से करानी पड़ती थी।
विज्ञापन


बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय की पैथालॉजी में डेढ़ साल से थायरॉयड की जांच नहीं हो पा रही थी। मशीन और ऑपरेटर न होने से सुविधा बंद हुई थी। मरीजों को थायरॉयड की जांच बाहर से कराने पड़ रही थी। इसके लिए मरीजों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। साथ ही समय भी नुकसान हो रहा था। उधर, चार महीने पहले नई मशीन आने के साथ ही ऑपरेटर की तैनाती भी हुई, लेकिन केमिकल न होने से मशीन नहीं चल पा रही थी। अब केमिकल आ जाने के बाद इसका संचालन शुरू हो गया है। अब तक 131 मरीजों की थायरॉयड जांच भी हो गई है। इससे मरीजों को राहत मिली है। थायरॉयड में तीन जांच होती है। इसमें टीएसएच का शुल्क 180 रुपये, टी 3 और टी 4 की जांच के लिए 130 रुपये निर्धारित है। यह शुल्क शासन स्तर से निर्धारित है। इससे मरीजों व तीमारदारों की समय की बचत के साथ ही आर्थिक बचत भी होगी। बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में थायरॉयड की जांच शुरू हो गई है। यह जांच शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें