मौसनी गांव के दलित बस्ती में दो लोग नशे के दौरान आपस मे मार पीट करने लगे। इसी बात पर एक ने पुलिस को झूठी सूचना दे दी कि हमें गोली मार दी गई है। गोली मारने की खबर सुनते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और तत्काल बड़ी संख्या मे फोर्स हूटर बजाते हुए मसौनी गांव पहुंच गयी। लोगों से पूछताछ किया तो गोली मारने की खबर झूठी निकली।
चंदौली में सदर कोतवाली के मसौनी गांव में शनिवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर दो लोगो में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने 112 पर कॉल कर पुलिस को गोली मारने की सूचना दे दी। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन 112 सहित कोतवाली की फोर्स मौसनी गांव में पहुंच गयी और गांव के लोगों से पूछताछ कर दोनों को उठाकर कोतवाली ले आई और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Chandauli: नमो घाट पर नहाने दौरान डूबे दो युवक, रोत-बिलखते पहुंचे परिजन, मचा कोहराम
दरअसल, मौसनी गांव के दलित बस्ती में दो लोग नशे के दौरान आपस मे मार पीट करने लगे। इसी बात पर एक ने पुलिस को झूठी सूचना दे दी कि हमें गोली मार दी गई है। गोली मारने की खबर सुनते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और तत्काल बड़ी संख्या मे फोर्स हूटर बजाते हुए मसौनी गांव पहुंच गयी। लोगों से पूछताछ किया तो गोली मारने की खबर झूठी निकली।
पुलिस तत्काल दोनों को उठाकर कोतवाली ले आयी। इस संबंध मे सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि दो लोगों ने नशे में मारपीट की और 112 पर कॉल कर गोली मारने की सूचना दे दी। पुलिस दोनों को उठाकर कोतवाली ले आयी है। इसके आगे की कार्यवाही की जा रही है।