सकलडीहा। शांतिपूर्ण चुनाव और निष्पक्ष ढ़ंग से चुनाव कराने को लेकर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने स्टेटिक टीम के साथ सकलडीहा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान वाहन में लगे ब्लैक फिल्म को भी उतरवाया। चेताया कि वाहनों में किसी प्रकार की अवैध सामाग्री पाई गई तो वाहन जब्त करते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाल विनोद मिश्रा के नेतृत्व में स्टेटिक टीम ने क्षेत्र के नईबाजार, भोजापुर, सधन तिराहा, डेढ़ावल, तुलसी आश्रम, चतुर्भुजपुर, अलीनगर तिराहा आदि स्थानों पर वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान वाहनों में मास्क लगाने के साथ काली फिल्म भी उतरवाया। हालांकि किसी वाहन में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने चेताया कि वाहनों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ अवैध ढ़ंग से छुपाए गए पैसे आदि के मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में कोतवाल सहित एसआई भूपेश चंद्र कुशवाहा, भैरोनाथ, शिवदयाल गिरी, दिनेश सिंह रहे।