फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने चलाया चेकिंग अभियान

Mon, 25 May 2015 01:28 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में आई चोरियाें व डकैती की बाढ़ तो सड़क पर लाव लश्कर के साथ उतरे पुलिस अधीक्षक। शनिवार की रात नगर के गली चौराहों पर चेकिंग अभियान की थाम कमान और आने जाने वालें बाईक सवारों को रोककर कराई जांच। सड़क पर एकाएक रात में पुलिस की फौज देख एक बारगी लोग सहम गये।
विज्ञापन



पिछले एक पखवारें से जनपद में आई चोरी और डकैती के बाढ़ ने पुलिस के होश उड़ा दिये है। बीते दिनों चंधासी के बालाजी नगर कालोनी में रिटायर्ड रेलकर्मी के की हत्या व उसके घर में हुई डकैती के साथ ही मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कई घरों में ताले टूटने से लोग दहशत में आ गये।

अपने मातहतों की कमजोरी छिपाने के लिए एसपी मुनिराज जी ने खुद कमान संभाली और शनिवार की देर रात अपराधियों की तलाश में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की सड़के व गलियां नापते रहे । वहीं कोतवाली पुलिस व प्रभारी कोतवाल मुस्तैदी से एसपी के साथ डटे रहे।
विज्ञापन



गल्ला मंडी चौराहे पर रात बारह बजे बिजली कटने के बाद पुलिस की कई गाड़िया देख लोग दहशत में आ गये। पता चलने पर कि पुलिस गश्त पर जांच अभियान चला रहीं है तो लोगो ने राहत की संास ली। देर रात तक कप्तान अपने लावलश्कर के साथ काली महाल, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर और वीआईपी कालोनियों में चक्रमण करते रहे और आने जाने वाले लोगो को रोककर पुलिस वाले जांच पड़ताल करते रहे।
विज्ञापन


एकाएक एसपी के सड़क पर उतरने से पुलिस को बल मिला लेकिन कोई भी घटना पकड़ में नहीं आयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें