फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, युवकों की पिटाई से मजदूर की मौत, भीड़ ने किया हंगामा

Sun, 29 Jun 2025 08:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पहले युवकों ने बेरहमी से मजदूर को पीटा और बाद में पैसे के अभाव में नहीं इलाज नहीं हो पाया जिससे 10 दिन बाद मजदूर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर भी आरोप लगाए जिसके बाद आक्रोशित भीड़ को हटाने के लिए खाकी ने बल प्रयोग किया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चतुर्भुजपुर के काशीराम मुहल्ले में दस दिन पहले पिटाई से जख्मी युवक की रविवार की शाम मौत हो गई। पैसे के अभाव में युवक का उचित इलाज नहीं हो सका। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ खूब हो हल्ला किया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस हीलाहवाली करती रही। आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कांशीराम आवास में रहने वाला भगत कुमार (30) मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था।

पिता राजेंद्र राम की पहले ही मौत हो चुकी है। चार भाईयों में दूसरे नंबर का भगत की शादी प्रीति से हुई है। भगत 19 जून की रात में वह काम कर वापस लौट रहा था। इस बीच आवास के ही रहने वाले तीन लोग शराब के नशे में धुत होकर भगत की पिटाई कर दी और इसके पास से 15 सौ रुपये छीन लिए। पिटाई से भगत गंभीर रूप से जख्मी होकर अचेत हो गया। 
विज्ञापन


उसे झाड़ियों में फेंक कर हमलावर भाग गए। परिवार वालों को सूचना मिली कि युवक को भोगवार सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और उसके बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां दो दिन इलाज के बाद पैसे के अभाव में उसे छोड़ दिया गया। भगत के बड़े भाई संतोष ने पुलिस को तहरीर दी।

आरोप है कि पहले तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया उल्टे स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर पीड़ित के परिवार वालों पर समझौता का दबाव बनाने लगे। विरोध होने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की। वहीं अत्यंत गरीब भगत का उचित इलाज नहीं हो सका। इस बीच रविवार की शाम भगत की मौत हो गई।

इस पर आवास में रहने वालों का गुस्सा पुलिस के प्रति फूट पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर मुहल्ले के लोगों ने खूब हो हल्ला किया। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक मौत के पत्नी प्रीति, बड़े भाई संतोष, मंतोष का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।

थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में शिवम और प्रमोद पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें शिवम की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रमोद की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को लेकर लोगों ने हंगामा किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें