फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम पर शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुहर्रम के मद्देनजर रविवार को पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसपी हेमंत कुटियाल ने स्वयं घूमकर स्थिति पर नजर बनाए रखी। वहीं अन्य थानों के पुलिसकर्मी पूरे दिन चक्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्वों को मनाने की अपील की। पुलिस ने कई इलाकों का ड्रोन कैमरे से भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी भारी फोर्स के साथ पूरे जिले का चक्रमण करते रहे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पहले ही सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को चौक पर ताजिया न बैठाने की हिदायत दे रखी थी। इसके बाद भी शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसपी सहित सभी थानों के पुलिसकर्मी बाजारों व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र का चक्रमण करते रहे। नगर के कसाब महाल में पुलिस ड्रोन कैमरे से निरीक्षण करती रही। इसके अलावा सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार, स्थानीय चौराहे पर पहुंचे एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लगभग 20 मिनट तक चौराहे पर रुके एसपी ने मातहतों से शांति व्यवस्था कायम रखने के संबंध में निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल शिवानंद मिश्रा, चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इलिया संवाददाता के अनुसार, स्थानीय कस्बा में पर्व के मद्देनजर यूपी-बिहार बॉर्डर पर दोनों राज्यों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बिहार के चांद थाना प्रभारी और इलिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार और यूपी पुलिस के जवान मुस्तैद रहे ताकि बॉर्डर पर बसे कस्बों में शांति व्यवस्था बनी रहे।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार, नगर में किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने या भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए दोपहर में पुलिस अधीक्षकने नगर का पैदल भ्रमण किया। साथ ही लोगों से घरों में ही पर्व मनाने की अपील की। शाम पांच बजे नगर में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से चौक आदि जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें