फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये लूट मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के समीप हुई ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस घटना स्थल से दो से तीन किमी दायरे के सीसी कैमरों को भी खंगाल चुकी है। बावजूद इसके अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के मछरिया हसनपुर गांव निवासी राकेश बिंद पांडेयपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से ढाई लाख रुपये निकालने गया था। इसके बाद वह अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने मौसा कल्लु बिंद को रुपये देने के लिए मनोहरपुर जा रहा था। इस बीच उसे याद आया कि वह अपना मोबाइल घर भूल गया है। जिसे लेने के लिए वह फिर से मछरिया गांव स्थित अपने घर पहुंचा। जहां मोबाइल लेने के बाद वह गाड़ी से मनोहरपुर जाने लगा।
जैसे ही वह कम्हरिया गांव के समीप पहुंचा कि तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद राकेश को गाड़ी से जबरन नीचे उतारकर उससे रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने राकेश को तमंचा सटा दिया और उसके पास रखे ढाई लाख रुपये लूट लिये थे। लूट की घटना के बाद से लोगों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में सीओ प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें