चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम सदर तहसील के पास एक अबोध बालक अपने परिवार से बिछड़ गया। छोटे बच्चे को अकेले इधर-उधर भटकता देख आसपास के लोगों ने उसे सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए बच्चे की तस्वीर प्रसारित कर उसे उसके परिजनों से मिलाने का आह्वान किया। पुलिस की तत्परता के कारण कुछ देर में बच्चे के परिजन उसे खोजने हुए चंदौली कस्बा पुलिस चौकी पर पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने बच्चा सुपुर्द कर दिया।
बिहार प्रांत के कैमूर जिले अंतर्गत मोहनिया निवासी एक परिवार इलाज के लिए नगर के आदित्य मैटर्निटी हॉस्पिटल में इलाज के लिए आया था। इसी बीच किसी तरह उनका बच्चा हॉस्पिटल से बाहर निकल गया और वो घूमते हुए सदर तहसील के पास पहुंचकर रोने लगा। तभी गश्त पर निकले कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय ने रोते हुए बच्चे को देखा और अपनी गाड़ी रोककर बच्चे से पूछने लगे, लेकिन छह वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रहा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल बच्चे को आने गाड़ी में बैठाया और उसके परिजनों को खोजने निकल गए काफी खीजबिन के बाद सदर कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी। उन्होंने सकुशल बच्चे को उनको परिजनों को सौंप दिया बच्चे को मिलते ही परिजनों में पुलिस के कार्यों को सराहा।