डॉ. अमरेश्वर मौर्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मंगलवार को आईजी वाराणसी जोन एसके भगत ने अपहृत चिकित्सक के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि चिकित्सक को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पुलिस ने बलुआ, चहनियां समेत क्षेत्र से सटी वाराणसी और गाजीपुर जिले की सीमाओं पर भी जांच तेज कर दी है।