फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त चिकित्सक का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया । बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्या के अपहरण के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। घटना के बाद बलुआ थाने की पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीम क्षेत्र से लगने वाली दूसरे जिले की सीमाओं पर बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मंगलवार को आईजी एसके भगत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चिकित्सक को सकुशल जल्द बरामद करने व बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव के निवासी रामेश्वर मौर्य के पुत्र डॉ. अमरेश्वर मौर्य की चहनिया बाजार में क्लीनिक है। सोमवार की देर शाम डॉ. अमरेश्वर अपनी क्लीनिक बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वहीं फूलपुर ठाकुर पोखरे के पास पहुंचे कि तभी चार पहिया वाहन से आये बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया और वहां से निकल गये। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। घटना के बाद मंगलवार को आईजी वाराणसी जोन एसके भगत ने अपह्त चिकित्सक के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि चिकित्सक को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पुलिस ने बलुआ, चहनियां समेत क्षेत्र से सटी वाराणसी और गाजीपुर जिले की सीमाओं पर भी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें