फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: व्यापारी से 50,000 रुपये की छिनैती, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। मोहनिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार नदी के पास रविवार को व्यापारी असवर कुरैशी से 10-12 बदमाशों ने पकड़िहार नदी के पास मारपीट कर 50,000 रुपये छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बेलौंडी निवासी असवर कुरैशी छोटका पकड़िहार से बछड़ा खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान पकड़िहार नदी के पास 10 से अधिक बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले मारपीट की, फिर रुपये छीन लिए। कुरैशी पशु की खरीद बिक्री का काम करते हैं। उन्होंने घटना के संबंध में चार लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें