फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा हेरोइन तस्कर

Sat, 11 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह यूरोपियन कालोनी स्थित तिकोनिया पोखरा चौराहे के पास से हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 32 ग्राम हेरोइन के साथ ही 360 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत चालान कर जेल भेज दिया। हेरोइन की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


यूरोपियन कालोनी स्थित डीआरएम चौराहे पर कोतवाली पुलिस के दो सिपाही पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिकोनिया पोखरा चौराहे के पास हेरोइन बेच रहा है।

सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख हेरोइन बेच रहा व्यक्ति प्लांट डिपो की तरफ भागने लगा, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पिछले काफी दिनों से हेरोइन बेचने का कार्य कर रहा था। जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी जो आज हत्थे चढ़ गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू खत्री तथा नगर के सब्जी मंडी का निवासी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें