फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के खोनपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतका की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी रमाशंकर यादव की 24 वर्षीय पुत्री ज्योति यादव के रूप में हुई है। ज्योति का विवाह वर्ष 2019 में खोनपुर गांव निवासी रंजीत यादव के साथ हुआ था। विवाहिता की मां प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष से एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
मांग पूरी न होने पर ज्योति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। मृतका के भाई पंकज यादव के अनुसार सोमवार को परिवार को ज्योति की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलने पर जब वे ससुराल पहुंचे तो वहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। भाई ने आरोप लगाया कि घटना 24 घंटे बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों तथा जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें